लॉकडाउन की वजह से सीमाओं पर बंदिशें हैं, लेकिन बीमार लोगों के लिए यह खुली हुई हैं। उन्हें इधर से उधर ले जाने वाला कोई नहीं मिल रहा है। एंबुलेंस वाले भी दूर जाने से कतरा रहे हैं। गुना में भी फंसे हुए बीमार व्यक्ति सहित पूरे परिवार को 1000 किमी दूर स्थित उसके घर तक भेजने का इंतजाम किया गया। यह परिवार कई दिन से परेशान था। कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बिहार के भोजपुर जिले के आरा निवासी कृष्ण कुमार सोनी को पता चला कि संजू भैया हेल्प ग्रुप के माध्यम से लोगों की मदद की जा रही है। युवक जैसे-तैसे करके इस ग्रुप के सदस्य पूर्व विधायक प्रतिनिधि पंकज श्रीवास्तव से संपर्क किया।
उन्होंने युवक और उसके परिवार से चर्चा की तो यह बात सामने आई कि यह परिवार लॉकडाउन की वजह से फंस गया है। दरअसल युवक कृष्ण कुमार राजस्थान के मोतीपुरा प्लांट में काम करता था। उसके पिता की दिल्ली में स्पाइनरी सर्जरी हुई थी, वह उन्हें वापस लेकर फैक्टरी पहुंचा, लेकिन वहां से यह कहकर रवाना कर दिया कि लॉकडाउन की वजह से सब काम बंद हो चुका है। युवक एंबुलेंस से ही वापस गुना आ गया। लेकिन उसे और उसके बीमार पिता को कोई भी बिहार छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ और न ही जाने की अनुमति मिल पा रही थी।
पूर्व मंत्री तक पहुंचा मामला तो लिया संज्ञान
युवक और उसके बीमार पिता के परेशान होने का मामला पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया तक पहुंचा तो उन्होंने सक्रियता। युवक के पिता का दिल्ली में ऑपरेशन हुआ था, वह चल फिर भी नहीं पा रहा था। इसके बाद तहसीलदार सोनू गुप्ता से कहा कि बीमार व्यक्ति को उसके घर तक पहुंचने के लिए अनुमति की प्रक्रिया करें। वहीं इस परिवार को बिहार तक छोड़ने के लिए कोई भी एंबुलेंस वाला तैयार नहीं था। पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने एंबुलेंस मालिक जमील खान से चर्चा की, तो उन्होंने अपने दो सहयोगी शमीम खान और मो. शाकिर से कहा कि कैसी भी परिस्थिति क्यों न हों? सोनी परिवार को छोड़कर आना है।
1000 किमी एंबुलेंस चलाई
एंबुलेंस से बीमार व्यक्ति और उसके पुत्र को बिहार के आरा शहर में छोड़ा गया। 13 घंटे में 1000 किमी एंबुलेंस चलाकर दोनों चालक परिवार को सुरक्षित उनके घर तक छोड़कर आए।
फिर चालक ने बिहार से ही इस परिवार की खुद के साथ सेल्फी ली और संजू भैया हेल्प ग्रुप के सदस्य के पास भेज दी। फिर यह दोनों वापस आ गए।
ग्रुप पर कई समस्याओं का निराकरण
संजू भैया हेल्प ग्रुप पर लोगों की समस्याओं कानिराकरण किया जा रहा है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने यह ग्रुप एक्टिव कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/driving-the-1000-km-ambulance-in-13-hours-brought-the-sick-to-his-home-in-bihar-127169878.html
No comments:
Post a Comment