Tuesday, March 17, 2020

अादिवासियाें ने की मेघनाद की पूजा, मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


चिचोली| गोधना में सोमवार को मेघनाद मेले का आयोजन िकया। आदिवासी अंचलों में अपने आराध्य देव मेघनाद की पूजा-अर्चना की जाती है। यह सिलसिला होली पर्व से 15 दिनों तक चलता है। इसमें क्षेत्र की खुशहाली के लिए मेघनाद की पूजा-अर्चना की जाती है।

सोमवार को ग्राम गोधना में मेघनाद मेले में बड़ी संख्या में आदिवासी एकत्रित हुए। इस माैके पर सांस्कृतिक और आदिवासी लोक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। इसमें डॉ. रमेश काकोड़िया, डॉ. राजा धुर्वे, प्रदीप उइके, हेमंत सरयाम, संदीप धुर्वे, डोमासिंह कुमरे, सुंदरलाल वरकड़े, अमर धुर्वे, निमित्त सरयाम, डॉ. ईश्वर धुर्वे, आशीष धुर्वे, बंटी वाडिवा, दिलीप करोचे, नवमेश इवने, सुनील करोचे समेत अन्य लाेग शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AATHNER News - mp news adivasis worship meghnad cultural programs held at the fair


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-adivasis-worship-meghnad-cultural-programs-held-at-the-fair-063025-6865394.html

No comments:

Post a Comment