साेमवार काे वडाली पंचायत में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 12 मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसमें एक 5 साल की बालिका की मौके पर मौत हो गई। सभी भुसकुम गांव के निवासी थे और गेहूं काटने के लिए अक्कलवाड़ी गांव जा रहे थे। यह हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित हाेने के कारण हुआ था। खेताें में फसल पककर तैयार हाे चुकी है। फसल की कटाई करने लाेग बाहर जा रहे हैं। इस दाैरान वे ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रैक्टर में बड़ी संख्या में लाेगाें के सवार हाेने से हादसे हाे रहे हैं। इससे पहले भी ट्रैक्टर पर मजदूराें के बड़ी संख्या में सवार हाेकर जाने से वे हादसे का शिकार हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-tractor-trolley-overturned-girl-killed-12-laborers-going-to-cut-wheat-injured-063021-6865390.html
No comments:
Post a Comment