Tuesday, March 17, 2020

बस पलटने से बुजुर्ग महिला घायल


मुलताई| ग्राम दुनावा से काठी जाने वाले कच्चे मार्ग पर बस पलटने से बस में सवार बुजुर्ग महिला घायल हो गई। सोमवार को पांढुर्णा से दुनावा होकर मोरखा जाने वाली रघुवंशी बस ग्राम डोल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में ज्यादा सवारी नहीं बैठी थी। दुर्घटना में बस में सवार काठी गांव की भागवती बोबड़े (65) घायल हो गई। सूचना पर भागवती का पुत्र नितेश मौके पर पहुंचा। भागवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-elderly-woman-injured-due-to-bus-overturning-063029-6865395.html

No comments:

Post a Comment