Tuesday, March 17, 2020

अभिलेखाें से छेड़छाड़ करने और अतिक्रमण हटाने की मांग


घोड़ाडोंगरी| आम आदमी पार्टी ने पुनर्वास क्षेत्र में खातेदार का नाम भू -अभिलेख से काटकर दुरुस्त किए जाने और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया पुनर्वास क्षेत्र चोपना में बसाए विस्थापितों को दी जमीन में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। राजस्व विभाग की मिली भगत रिकार्डों को कंप्यूटरीकृत कर डिजिटल किया। रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित को लाभ पहुंचाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-demand-to-tamper-with-records-and-remove-encroachments-063054-6865367.html

No comments:

Post a Comment