महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर पिपरई थाने में मामला दर्ज किया गया है। 6 महीने बाद महिला घर की छत से कूंदकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट पूर्व में ही परिजनों ने दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार एक महिला को कैलाश राजपूत, जीवन राजपूत निवासी आमखेड़ा आरोन 6 माह पहले बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए थे। उसे और उसके बच्चे को मारने की धमकी दी। महिला को जीवन के घर पर ले गए थे। करीब 6 महीने तक महिला को घर पर रखा। मौका देखकर महिला घर की छत से कूंदकर भाग आई और पिपरई थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-6-months-hostage-raped-woman-jumped-from-roof-and-reached-police-station-063058-6865138.html
No comments:
Post a Comment