Tuesday, March 17, 2020

सरकारी राशि से कम की लगी बोली, तीसरी बार टली साप्ताहिक बाजार वसूली की नीलामी


मंगलवार को नपा के साप्ताहिक बाजार का ठेका नहीं हो पाया। नपा अब दोबारा ठेके की कार्रवाई करवाएगी। लगातार तीन साल से नगर पालिका को इस तरह की उठापटक का सामना करना पड़ रहा है। जबकि हर साल इस वजह से नपा को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित प्रक्रिया में ठेकेदारों ने सरकारी बोली से कम बोली लगाकर यह प्रक्रिया प्रभावित कर दी। हर साल सामने आ रही दिक्कतों के कारण नपा के अधिकारियों ने इस साल यहां पहले से ही पुलिस बल तैनात कर रखा था। इस कारण यहां मंगलवार को किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया।

ये हुई नीलामी : मंगलवार को साइकिल स्टैंड का ठेका नवीन सोनेकर ने 61 हजार रुपए में लिया। यह ठेका पिछले साल से 27 हजार बढ़कर हुआ है। इधर बस स्टैंड के वाहन विराम शुल्क का ठेका विशालसिंह चाैहान ने 1 लाख, 46 हजार में लिया। पिछले साल की तुलना में केवल 15 हजार रुपए बढ़कर हुआ है।

तो बढ़ जाएगी दिक्कत

पिछले दो वित्तीय वर्ष से ठेका नहीं होने के कारण नवीन वित्तीय वर्ष के शुरुआती दो महीनों में नपा के कर्मचारियों को वसूली करनी पड़ रही है। इस कारण नागरिकों के कामकाज प्रभावित होते हैं। यही हालात सामने आए तो नपा इस साल भी पिछले साल की तर्ज पर वसूली के लिए मजबूर हो जाएगी।

ठेकेदारों ने जताई आपत्ति

बाजार ठेकेदारों ने बोली के दौरान आपत्ति जताई है कि साप्ताहिक बाजार के लिए जगह की कमी है। इस कारण वसूली कम हो पाती है। इस लिहाज से शासकीय बोली कम की जानी चाहिए।

दोबारा बुलाएंगे निविदा


- बीएल पवार, प्रभारी सीएमओ

ये थे पिछले साल के हालात

पिछले साल नगर पालिका ने साप्ताहिक बाजार 11 लाख 66 हजार रुपए में ठेके पर दिया था, लेकिन इस राशि में ठेका अवधि केवल 10 माह थी। जबकि दो महीने अप्रैल और मई तक बाजार से नपा के कर्मचारियों ने वसूली की थी। इस कारण नगर पालिका के अन्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए थे। पिछले साल ठेके को लेकर दो गुटों में विवाद भी सामने आया था। इसके बाद नपा को पुलिस की निगरानी में यह कार्रवाई पूरी करानी पड़ी थी।

अामला। बोली की प्रक्रिया करते हुए नपा का अमला।

इस साल भी स्थिति ठीक नहीं

मंगलवार को नपा ने पिछले साल के हालातों से सबक लेकर जल्द ही नीलामी की प्रक्रिया कराई। मंगलवार को यहां बोली लगाने के लिए केवल दो ठेकेदार रमजान खान और मोना पाटिल पहुंचे। नपा ने इस साल नीलामी के लिए बोली 15 लाख, 40 हजार रुपए रखी, लेकिन पहली बोली मीना ने केवल 3 लाख लगाई। इसके बाद रमजान ने यह बोली बढ़ाकर 8 लाख 10 हजार 4 रुपए की। इस कारण अब नपा को या तो फिर से बोली का अवसर लोगों को उपलब्ध कराना होगा या पिछले साल की ही तरह खुद अपने कर्मचारियों से वसूली करवाना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amla News - mp news bid for less than government amount auction of weekly market recovery postponed for the third time


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-bid-for-less-than-government-amount-auction-of-weekly-market-recovery-postponed-for-the-third-time-063051-6865365.html

No comments:

Post a Comment