Sunday, March 15, 2020

राजनीतिक उठापटक के चलते ऋण माफी पर संकट


बेगमगंज | प्रदेश में सियासी हलचल के बीच तहसील के विकास कार्यों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते किसानों की ऋण माफी पर संकट के बादल मंडराने लगे है। वहीं मुख्यमंत्री विवाह योजना में भी व्यवधान दिखाई दे रहा है। दूसरी और नगर में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य जो करीब 15 करोड़ से ऊपर का है वह भी प्रभावित हो सकता है बजट की कमी के चलते वैसे भी कार्य पूर्ण होने में समय लग रहा।

सवा दो करोड़ से बीना नदी पर बनने वाले पुल का काम भी प्रभावित हो सकता है जिससे इस बारिश में भी लोगो को लाभ नहीं मिल पाने की शंकाएं जन्म ले रही है। आवास योजना की राशि की बाट जोह रहे लोगो को भी अब मामला खिंचता नजर आ रहा है करीब एक साल से अंतिम किश्त 50 हजार की बाट जोह रहे करीब 3 सौ लोगों को शायद राजनीतिक उठापटक और इंतजार करने को मजबूर कर सकती है। यही नहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पिछले वर्ष हुए विवाह की राशि अभी तक कन्याओं के खाते में 70 कन्याओं के खाते में पहुंचना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-crisis-on-debt-forgiveness-due-to-political-turmoil-064008-6850534.html

No comments:

Post a Comment