Sunday, March 15, 2020

कुशवाहा विकास मंच ने मनाई होली


कुशवाहा विकास मंच तहसील बेगमगंज के तत्वावधान में होली एवं रंगपंचमी कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ गांधी बाजार लव कुश मांगलिक भवन में मनाया गया। इसमें तहसील के ग्रामीण एवं नगर के सभी कुशवाहा समाज बंधु उपस्थित होकर भगवान लवकुश की पूजन अर्चन एवं आरती के बाद ग्राम उमरखोए के कुशवाहा समाज कलाकारों द्वारा फागों का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, कपिल कुशवाहा नगर अध्यक्ष युवा कुशवाहा समाज, सोमत सिंह कुशवाहा, प्रहलाद सिंह कुशवाह, परशु कुशवाहा पार्षद, संजीव कुशवाहा गोपाल सिंह कुशवाहा इत्यादि लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-kushwaha-vikas-manch-celebrated-holi-064005-6850533.html

No comments:

Post a Comment