ड्रग इंस्पेक्टर ने किया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण
बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर आकांक्षा गरुण ने शहर के मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर पर मास्क और सेनेटाइजर की गणना करते हुए मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा कि आप लोग मास्क उन लोगों को बेचे जो खांसी-जुकाम से ग्रस्त हों।
गौरतलब है कि बुधवार दोपहर 1 बजे ड्रग इंस्पेक्टर आकांक्षा गरुण जिला अस्पताल के सामने संचालित मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण करने के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर रखे हुए मास्क और सेनेटाइजर देखे। जिन स्टोर पर यह संख्या कम मिली तो उन्होंने मेडिकल स्टाेर संचालकों से मास्क और सेनेटाइजर जल्द मांगने के निर्देश दिए।
हर किसी को मास्क की जरूरत नहीं
ड्रग इंस्पेक्टर आकांक्षा गरुण ने मेडिकल स्टोर संचालकों को बताया कि कोरोना वायरस के डर के कारण हर कोई मास्क खरीदने आ रहा है, जबकि हर किसी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मास्क लगाने की जरूरत सिर्फ कोरोना वायरस से संक्रमित, खांसी-जुकाम से ग्रस्त लोगों को है, या फिर वे लोग जाे संक्रमित लोगों के संपर्क में रहे हैं या रह रहे हैं। इसलिए आप लोग मास्क खरीदने के लिए आने वाले लोगों को इस बात के लिए समझाए। साथ ही संक्रमित लोगों को ही मास्क देें।
ड्रग इंस्पेक्टर आकांक्षा गरुण मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करती हुईं ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-sell-masks-to-those-who-are-infected-with-cough-and-cold-garun-062601-6871074.html
No comments:
Post a Comment