बैराड़|नगर परिषद बैराड़ के चंद्रप्रभ जिनालय बैराड़ में आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक तीर्थ दिवस के रूप में मनाया गया। बीते रोज सुबह 7.30 बजे सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। साथ ही शाम को सामूहिक भक्तांवर विधान एवं 48 दीपों से भक्तांवर आरती की गई। इसमें प्रार्थना की गई की कोरोना वायरस महामारी भारत एवं विश्व से शीघ्र समाप्त होने की कामना भगवान से की गई। इससे ये महामारी से सभी लोग बच सकें। बैराड़ नगर में चंदाप्रभ जिनालय में किया गया, इसमें रमेशचंद, ऋषभ कुमार, लख्मीचंद, घनश्याम दास जैन, प्रेमचंद, बृजेश, बल्ली, अंकित, आकर्षण जैन, मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-shanti-dhara-celebrated-birthday-welfare-day-062557-6871190.html
No comments:
Post a Comment