कोरोना का खौफ: 5 अप्रैल को होना है अभा कवि सम्मेलन
शहर के व्यापार मेले में 5 अप्रैल को नगर पालिका की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विख्यात कवि कुमार विश्वास को काव्यपाठ करेंगे। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस कार्यक्रम पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास को काव्यपाठ के आमंत्रित किया गया है। लेकिन वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक मेले में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को रद्द कर दिया, अगर 31 मार्च के बाद हालात ऐसे ही रहे है तो प्रशासन की अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम रद्द करने की पूरी मंशा है।
शासन के आदेश के बाद निर्णय लिया जाएगा: सीएमओ ज्योति सिंह का कहना है कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मेले की दुकानों को बंद कराने के साथ 31 मार्च तक सभी कार्यक्रमों को रद्द किया गया है, मार्च के बाद शासन का जो आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।
मेले में बंद रही दुकानें
मंगलवार को कलेक्टर छोटे सिंह ने मेले का निरीक्षण करते हुए मेला व्यापारियों को 31 मार्च तक अपनी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते बुधवार को मेले में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। वहीं दुकानदारों का कहना था कि हम लोगों के लिए कोरोना सिर्फ रोना लेकर आया है। पहले मेले का शुभारंभ निरस्त हुआ, अब दुकानें बंद रखना पड़ रही हैं। अप्रैल माह में मेले का उद्घाटन नहीं हुआ तो हम लोग यहां से चले जाएंगे।
मेले में दुकानदारों ने दुकानों के आगे पर्दा लगाकर बंद किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-kumar-vishwas39s-program-can-be-canceled-in-the-fair-062604-6871078.html
No comments:
Post a Comment