सिलवानी | मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर समाज के द्वारा किए जाने वाले आयोजन में समाजजनों की अधिक संख्या में सहभगिता सुनिश्चित किए जाने को लेकर घर घर गांव-गांव जाकर वरिष्ठ समाजबंधु को आमंत्रण पत्र व पीले चावल देकर जयंती महोत्सव में अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। रविवार को समाज के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी श्याम साहू, विकास साहू, जगदीश साहू बेगंवा, हरिसेवक साहू, राजेश साहू ने मुआर जैतपुर, मढ़िया, महंगवां, हतोड़ा, बीकलपुर, जैथारी, चून्हेटिया, चंदन पिपरिया आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान गांव में समाज के लोगों के पास पहुंचकर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र व पीले चावल भेंट किए। अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। साहू समाज के नगर अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि साहू समाज के तत्वावधान में नव युवक मंडल के द्वारा 20 मार्च को मां कर्मा ग्राउंड पर मां कर्मादेवी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-officials-are-giving-yellow-rice-from-house-to-house-to-celebrate-mother-karmadevi-jayanti-064016-6850542.html
No comments:
Post a Comment