Sunday, March 15, 2020

पंचमी पर लगा मेला, रामसत्ता में बालिकाओं ने जमाया रंग


घोड़ाडोंगरी| सलैया पंचायत के बगडोना गांव में मेघनाद बाबा रंग पंचमी मेला लगा। जहां पर श्रद्धालुओं ने मेघनाद बाबा की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे। लोगों ने अपनी पसंद अनुरूप सामान की खरीदारी की। मेले को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह था। मेघनाद बाबा रंग पंचमी मेले के साथ-साथ रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। इसमें सीहोर, बुधनी, भोपाल सोनतलाई, सुखतवा, सुहागपुर, पिपरिया बैतूल सहित आस-पास की 14 भजन मंडलियों ने हिस्सा लिया। बुधनी से आई नर्मदा बालिका मंडल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21001, द्वितीय पुरस्कार 15001, तृतीय पुरस्कार 11001, चतुर्थ पुरस्कार, 9001 पंचम पुरस्कार ,7001 सहित 11 स्थानों तक विभिन्न पुरस्कार रखे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-fair-held-on-panchami-girls-gathered-color-in-ramsatta-064019-6850821.html

No comments:

Post a Comment