होली त्योहार पर ड्यूटी के दौरान हादसे के शिकायत हुए थे सत्येंद्र यादव
भगवां थाना के उपथाना घुवारा में तैनात आरक्षक सतेंद्र यादव पिता माेहनलाल यादव निवासी हनुमतपुरा थाना बल्देवगढ़ का ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें इलाज के लिए झांसी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
होली के दिन उपथाना घुवारा के एसआई डागौर, आरक्षक राजेश चढ़ार व आरक्षक सतेंद्र यादव की ग्राम सोरखी में ड्यूटी लगाई थी। तीनों होलिका दहन करवा करके रात करीब 12 बजे वापस घुवारा लौट रहे थे। तभी कुडेला के पास आरक्षक सतेंद्र यादव की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह बाइक से गिर गए। उनके अन्य साथी आगे होने के कारण आगे निकल गए। घटना स्थल पर 15 मिनट तक सतेंद्र पड़े रहे थे। उप थाना से उनके साथियों ने फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब न आने पर वह उन्हें देखने आए तो कुड़ेला के पास सड़क किनारे एक खदान में सतेंद्र बाइक सहित पड़े मिले। उन्हें टीकमगढ़ अस्पताल ले गए। जहां से झांसी रैफर किया गया था। मंगलवार को डाक्टर ने ग्वालियर ले जाने को कहा। परिजन ग्वालियर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
थाना टीकमगढ़ में शून्य पर मामला दर्ज किया गया। पीएम कराने के बाद ग्रह ग्राम हनुमतपुरा ले गए। जहां भगवां टीआई कैलाश बाबू आर्या व बल्देवगढ़ टीआई की मौजूदगी मे 5 आरक्षकों द्वारा सलामी देकर आरक्षक को अंतिम विदाई दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध में एसपी कुमार सौरभ का कहना है कि परिजनों को हत्या की शंका है तो इसकी जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-injured-constable-died-during-treatment-062544-6870574.html
No comments:
Post a Comment