Wednesday, March 18, 2020

बेंगलुरू से विधायकों को रिहा कराने कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


बेंगलुरू में भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाने के आरोप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

बेंगलुरू में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों से मिलने गए कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के पदाधिकारियों व विधायकों को मिलने से रोका गया। उनसे अभद्र व्यवहार किया गया। उन्हें बल पूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलरशाही है।

भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों व अधिकारों का दमन किया जा रहा है। राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन देकर अनुमति देने की मांग की है। बंधक विधायकों को रिहा कर मप्र बुलवाया जाए। जिससे जनता का लोकतंत्र एवं संविधान पर भरोसा बना रहे। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव सूर्यप्रकाश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष डा. इसरार मुहम्मद, देवेंद्र नापित, रिंकू भदौरा, अनीस अहमद, प्रणव जयसवाल, संजय नायक, मनोज पाठक, राज सेन, रोहित शामिल थे।

टीकमगढ़। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banwar,Tikamgarh News - mp news congress submits memorandum to administration to release mlas from bengaluru


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-congress-submits-memorandum-to-administration-to-release-mlas-from-bengaluru-062540-6870573.html

No comments:

Post a Comment