Wednesday, March 18, 2020

सेवा पुस्तिकाओं के अनुमोदन में आजाद अध्यापक संघ ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप कहा- धरना देंगे


टीकमगढ़| आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इसी माह से जिले के हर संकुल में सातवें वेतनमान से भुगतान किए जाने व छठवें वेतन की दूसरी किश्त का भुगतान किए जाने के लिए आदेश प्रसारित करने की मांग की है।

ऐसा न होने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने 21 मार्च से रात्रि कालीन धरने पर बैठने की बात कही है। पत्र में कहा गया कि अगले माह से मंडल परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है। जिस कारण सभी प्राचार्य मूल्यांकन में अधिक व्यस्त हो जाएंगे, जिस कारण सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन फिर रुक जाएगा। इस स्थिति में संघ ने मांग की है कि प्राचार्य थोड़ा अतिरिक्त काम करके सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कर लें, तो अध्यापक और शिक्षकों को सातवें वेतन मान का लाभ मिल सकता है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने आरोप लगाते हुए कहा, कि सेवा पुस्तिकाओं में जरूरत से ज्यादा विलंब भ्रष्टाचार के चलते किया जा रहा है। खरे ने कहा कि इस माह से सातवें वेतनमान भुगतान किए जाने एवं 100 प्रतिशत सेवा पुस्तिकाओं को पूर्ण करने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा नहीं किए जाते हैं, तो मजबूर होकर संघ 21 मार्च से रात्रिकालीन धरने करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-in-the-approval-of-the-service-manuals-azad-teachers-union-said-the-charge-of-corruption-said-will-picket-062548-6870575.html

No comments:

Post a Comment