Wednesday, March 18, 2020

रियाना ग्राम पंचायत का आंगनबाड़ी भवन जर्जर, दीवारों से निकला प्लास्टर


ग्रामीणों ने कहा कभी भी गिर सकता है भवन, कराई जाए मरम्मत

रियाना ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। भवन की हालत इतनी जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गई है कि यह भवन कभी भी गिर सकता है।

भवन के चारों ओर की दीवारों से प्लास्टर उखड़कर निकल गया है और नीचे की ओर भवन बैठक ले गया है। जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों की जान हमेशा ही खतरे में बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि हालही में शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद किया गया है, लेकिन यह भवन कई महीनों से जर्जर हालत में पहुंच गया है। जिसकी शिकायत यहां निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी का शौचालय जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। जिसकी सीट टूट गई है और दीवारों में दरार आ गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमा तिवारी एवं सहायिका गीता लोधी ने बताया कि हम लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत की जाए।

है। जिसकी शिकायत यहां निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी का शौचालय जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। जिसकी सीट टूट गई है और दीवारों में दरार आ गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमा तिवारी एवं सहायिका गीता लोधी ने बताया कि हम लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत की जाए।

बनवार। रियाना गांव का जर्जर आंगनबाड़ी भवन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banwar News - mp news anganwadi building of riana gram panchayat is dilapidated plaster fired from walls


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-anganwadi-building-of-riana-gram-panchayat-is-dilapidated-plaster-fired-from-walls-062533-6870561.html

No comments:

Post a Comment