Wednesday, March 18, 2020

जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब भगवान लेते हैं अवतार


जब-जब इस धरती पर अन्याय और अत्याचार बढ़ता है। तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होकर उनका संहार करते हैं। अभी तक भगवान विष्णु ने 23 अवतार को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यादव कुल के वंश में हुआ था। यह बात भागवत कथा में प. महेशचंद्र पराशर शास्त्री ने कही।

श्री शास्त्री ने कथा में कृष्ण के जीवन गाथा का विस्तार से सुनाई। नगर के वार्ड नंबर 6 भागिता का पुरा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण कराया गया। इस अवसर पर संतोष खटीक, पथराम खास, रामलखन खास, जीतू खास, रमेश शर्मा, महावीर जैन, बांके खटीक, अरविंद परिहार, टिंकू किरार, सज्जन सिंह, रंजीत द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

श्रीमद् भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banmor News - mp news god takes incarnation when atrocity increases on earth


source https://www.bhaskar.com/mp/murena/news/mp-news-god-takes-incarnation-when-atrocity-increases-on-earth-062529-6871130.html

No comments:

Post a Comment