Tuesday, March 17, 2020

नवरात्र में निकाली जाएगी डूंडी यात्रा, बैठक में सौंपे दायित्व


नवदुर्गा महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 25 मार्च से आरंभ होने वाले नवदुर्गा महोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह आरोन में निकाले जाने वाली डूंडी यात्रा की तैयारी के संबंध में एक बैठक श्रीराम जानकी मंदिर पर में पूरन सिंह रघुवंशी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में नवदुर्गा में निकाले जाने वाली डुंडी यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को डुंडी यात्रा के संबंध में अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। कस्बे में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से रामनवमी तक प्रतिवर्ष श्रीराम जानकी मंदिर पुराना बाजार से हनुमान की काष्ठ की प्रतिमा को आकर्षक साज-सज्जा के साथ सिर पर रखकर एक व्यक्ति राम मंदिर से प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे चलता है और उसके पीछे भजन मंडली तथा श्रद्धालु चल समारोह के रूप में चलते हैं। उक्त यात्रा का आयोजन दक्षिण भारत की परंपरा अनुसार किया जाता है। यात्रा में आगे-आगे बैंड एवं ढोल बाजे मधुर भजनों की धुन गाते हुए नवयुवक नाचते गाते हुए चलते हैं। रास्ते में जगह-जगह फूलमाला पहनाकर आरती उतारकर हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है। रात्रि 11:00 बजे चल समारोह वापस मंदिर आता है यहां पर भगवान की आरती मंदिर के पुजारी बालकृष्ण दुबे द्वारा की जाकर भगवान को रात्रि विश्राम कराया जाता है।

रामनवमी तक चलता है क्रम

यह क्रम लगातार रामनवमी तक जारी रहता है। इस कार्यक्रम में आरोन एवं आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में शामिल होते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम सोनी, छगनलाल तिवारी, संजीव सोनी, पुजारी बालकृष्ण खेड़ापति, हरिओम सेजी शिक्षक, गोपाल बुनकर, रामबाबू कुशवाह, सीता ग्वाल, सचिन भार्गव, गोपाल परिहार, महेश रघुवंशी सेजी, गोपाल बुनकर वादलिया परिहार, प्रवीण शर्मा, अंकित भार्गव, अभिषेक बोहरे शिक्षक, उपस्थित थे।

डूंडी यात्रा की तैयारियों के लिए हुई बैठक में मौजूद समिति पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aron News - mp news dundi yatra will be carried out in navratri responsibilities assigned to the meeting


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-dundi-yatra-will-be-carried-out-in-navratri-responsibilities-assigned-to-the-meeting-063105-6865125.html

No comments:

Post a Comment