आरोन के पुराने बायपास पर हुई वारदात
पुराने बायपास पर मंगलवार को तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने दिन दहाड़े एक शिक्षक से 50 हजार रुपए लूट लिए।
गुना के जगनपुर चक निवासी शिक्षक मोहम्मद शाकिर खान आरोन क्षेत्र के हिनोतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाते थे। कुछ समय पहले उन्होंने वीआरएस ले लिया था। उनका खाता आरोन स्थित एसबीआई की शाखा में है। मंगलवार को उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपए निकाले थे। यह पैसा उन्होंने एक बैग में रख लिया था। वहीं एटीएम से 20 हजार निकालकर जेब में रखे।
गुना लौटने के लिए वे अपने एक शिक्षक साथी के साथ उसकी बाइक पर पुराने बाइपास तक आए। उन्हें वहां छोड़कर उक्त शिक्षक वापस चला गया।
वे वहां किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे कि पहले से ही घात लगाए तीन बाइक सवार उनके पास पहुंचे। उन्होंने शिक्षक से बैग छीना और भाग गए। शिक्षक ने बताया कि तीनों ने चेहरा ढंक रखा था। इसलिए वे किसी को नहीं पहचान पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-bike-robbed-3-masked-riders-robbed-50-thousand-rupees-from-teacher-063109-6865109.html
No comments:
Post a Comment