Wednesday, March 18, 2020

सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह की मामी का निधन


आलमपुर। सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह की मामी सुशीला देवी चौहान का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में आलमपुर के वार्ड 9 में बुधवार की दोपहर तीन बजे अंतिम सांस ली। देर शाम उनकी अंत्येष्टि नगर के मुक्तिधाम की गई। सबसे छोटे बेटे विजय बहादुर सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी। शोक सभा में बेटे तेज बहादुर सिंह, बीआरसीसी पीके दीवोलिया, डॉ राधेश्याम दीवोलिया, राजकुमार पांडेय, पं रामनारायण द्ववेदी, मुरली मनोहर दीवोलिया, साकेत दूरवार, बृजमोहन दूरवार, ग्याप्रसाद सविता, राधेश्याम गुप्ता, राजवीर सिंह चौहान, छोटे मंटू आदि लोगों ने दिवंगत आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-cooperative-minister-dr-govind-singh39s-maternal-uncle-dies-062627-6871090.html

No comments:

Post a Comment