आपत्ति होने पर कलेक्टर कोर्ट में आपत्ति लगाए जाने का है प्रावधान
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति को लेकर ब्लाक स्तर पर जारी की गई अनंतिम सूची को लेकर दावे आपत्तियों की सुनवाई जिला पंचायत की अपीलीय समिति द्वारा की गई। इसमें कुल 19 मामलों में सुनवाई होना थी इनमें अनंतिम सूची में शामिल अभ्यर्थी के साथ ही आपत्ति कर्ता की उपस्थिति हुई उन्हीं मामलों की सुनवाई की गई।
अपीलीय समिति में जिला पंचायत सीईओ आईएस ठाकुर के अलावा मिथलेश सिंह कुशवाह, कविता राहुल भदौरिया, कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ पटेल, डीपीओ अब्दुल गफ्फार सहित परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। कई अभ्यर्थियों की आपत्ति उत्तर प्रदेश में बनी अंकसूची लगाए जाने को लेकर थी। इसी प्रकार एक मामला ऐसा आया जिसमें अभ्यर्थी का नाम अंकसूची अलग और आधार कार्ड, वोटर कार्ड व राशन कार्ड में अलग था। बताया गया आज जिन प्रकरणों के निर्णय नहीं लिया जा सका है उनके कागजात लेकर संबंधितों को शुक्रवार को बुलाया गया है। जल्दी ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद भी किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर वह कलेक्टर कोर्ट में आपत्ति कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-anganwadi-committee-hearing-on-provisional-list-062623-6871088.html
No comments:
Post a Comment