कलेक्टर छोटे सिंह ने नगर पालिका सीएमओ ज्योति सिंह को निर्देश देते हुए नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमितिकरण और नियमितिकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि मप्र राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों के द्वारा नपा के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को विनियमितिकरण और नियमितिकरण करने की मांग की गई। पदाधिकारियों के द्वारा पहले भी कर्मचारियों को विनियमितिकरण और नियमितिकरण करने की मांग की जा चुकी है। जिस पर अभी तक निकाय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-daily-wage-earners-should-be-regularized-collector-062631-6871061.html
No comments:
Post a Comment