Thursday, March 5, 2020

टायर फटने के कारण बाइक सवार घायल, सागर किया रेफर


सागर मार्ग पर गुरुवार को मानकी गांव के पास बने एक गड्ढे में बाइक का पहिया जाने के कारण बाइक का अगला टायर-ट्यूब फट गया, जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया, जिससे उसे हाथ, पैर आैर सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोग उठाकर उपचार के लिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मदनलाल पुत्र गनपत सिंह 28 वर्ष निवासी सर्रा तपती दोपहरी में राहतगढ़ की ओर से बेगमगंज आ रहा था कि मानकी वेयर हाऊस के पास करीब तीन फीट लंबे और आधा फीट गहरे गड्‌ढे में बाइक का अगला पहिया जैसे ही गया उसमें गिट्टी टायर में लग गई और जिसके कारण टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-bike-rider-injured-due-to-tire-burst-sagar-referred-064109-6787381.html

No comments:

Post a Comment