सिलवानी | बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक जतन किए जा रहे है ताकि बेटियों के जन्म के अनुपात को बढ़ाया जा सके। इसी कड़ी में महिला बाल विकास के अफसरों के द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंच कर जन्म लेने वाली बेटियों व उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। महिला बाल विकास अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक आविदा बी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और जन्म लेने वाली बालिका रितिका, अंषिका व पायल को लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत प्रमाण पत्र तथा प्रसूता माता को बेबी किट प्रदान किए गए। परियोजना अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान व सरकारी अस्पताल में प्रसव को प्रोत्साहित किए जाने के लिए ही अस्पताल पहुंच कर लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र व बेबी किट प्रदान किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-the-plan-the-officer-was-honored-with-a-certificate-of-ladli-laxmi-yojana-by-the-child-064113-6787383.html
No comments:
Post a Comment