सड़क हादसों में पिछले 14 माह में 59 मौतें हुईं
कोरोना वायरस को लेकर जिले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट हैं। जिले में अभी तक न तो कोरोना वायरस के किसी की मौत हुई है और न ही कोई संदिग्ध मरीज मिला है। उसके बाद भी लोगों को वायरस का खौफ इतना अधिक परेशान किए हुए है कि संक्रमण से बचने के लिए लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने के जो संदेश वायरल हो रहे हैं, उन संदेशों को पढ़कर वैसा ही कर भी रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर जिले में सड़क हादसों में हर दूसरे दिन एक मौत हो रही है। हादसे में अधिकतर मौत हेलमेट नहीं लगाने से होती है। ट्रैफिक पुलिस के लाख समझाने तथा चालान करने के बावजूद बाइक चालक हेलमेट लगाने तैयार नहीं हैं।
गौरतलब है कि जिले में लगातार सड़क हादसे तथा हादसों में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 14 माह में 59 मौतें हो चुकी है। जनवरी में सड़क हादसे 4 बाइक चालक , फरवरी में 5 बाइक चालकों की मौत हुई हैं। जिले में लगातार सड़क हादसों में बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट लगाने समझाइश दे रही है। वहीं कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक चालकों के खिलाफ जुर्माना ने की कार्रवाई भी कर रही है। यातायात प्रभारी आदित्य मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार बाइक चालकों को हेलमेट लगाने की समझाइश दी जाती है। चेकिंग पाइंट के दौरान 20 से 22 बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाती है।
दो पहिया वाहनों पर हेलमेट अनिवार्य है। लेकिन लोग इस नियम को बोझ समझ रहे हैं। लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क तो लगा रहे हैं, लेकिन बाइक चलाते समय हेलमेट लगाकर नहीं चलते हैं।
हेलमेट को बोझ समझते हैं चालक
हेेलमेट मास्क का काम भी करता है
पिछले आठ दिन से जहां कोरोना वायरस को लेकर जिले में एक खौफ पैदा हुआ है, वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट और मास्क लगाकर बाइक चलाने वाले लोगों को रोककर हेमलेट लगाने की समझाइश दी जा रही है। रात को इंदिरा गांधी चौराहा पर चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे बाइक चालकों को रोका जो मास्क तो लगाए हुए थे लेकिन हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक चालकों को कहा कि वायरस से बचने के लिए जितने गंभीर हो उतना गंभीर हेमलेट लगाने के लिए भी हो जाओ, हेलमेट जहां जीवन को बचाता है वहीं मास्क का काम भी करता है।
7 हजार 92 वाहनों पर की कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से दिसंबर 2019 तक चेकिंग अभियान चलाते हुए 6 हजार 835 ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की थी जिनके चालक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। वहीं जनवरी से फरवरी 2020 तक 257 बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई, यानि पिछले 14 माह में पुलिस द्वारा 7 हजार 92 बगैर हेलमेट के बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई है। वहीं वर्ष 2019 में कुल 189 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें से 50 ऐसे बाइक चालकों की मौत हुई थी जो हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। वर्ष 2018 में कुल 726 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 197 लोगों की जानें गई थी।
बाइक पर मास्क लगाकर जाता चालक, हेलमेट से परहेज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-mourning-corona39s-fear-but-avoiding-helmets-while-head-injuries-cause-most-deaths-062608-6871080.html
No comments:
Post a Comment