Sunday, March 15, 2020

शिक्षकांे को नहीं मिल पा रहा क्रमोन्नति का लाभ, डेढ़ साल से बैठक ही नहीं हुई


बेगमगंज | शासन की नीति के कारण शिक्षकों को समय पर क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि अन्य जिलों में शिक्षकों को सभी लाभ समय पर मिल रहे हैं। जिससे जिले के शिक्षक जिला शिक्षा कार्यालय के कार्य से संतुष्ट नहीं है। जिले के शिक्षकों को समय पर क्रमोन्नति प्रदान करने के लिए डीपीसी की बैठक हर 6 माह में आयोजित की जाती है।

शिक्षकों का आरोप है कि जिले में करीब डेढ़ वर्ष से डीपीसी की बैठक नहीं हुई। यदि समय पर बैठकें होती तो अब तक तीन बैठकें हो जाती और चौथी बैठक की तैयारी हो रही होती। करीब डेढ़ वर्ष से डीपीसी की बैठक नहीं हुई है और इस दौरान कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। लेकिन उन्हें क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका। यही वजह है कि ऐसे दर्जनों शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। शिक्षकों के पदोन्नति का लाभ तो उच्च न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में शिक्षकों को क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान की उम्मीद थी लेकिन बैठक के अभाव में एवं जिला शिक्षाधिकारी के रूचि नहीं लेने के कारण वह भी नहीं मिल सका है। अन्य जिलों में उक्त लाभ निरंतर मिलने से जिले के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर संबंधित शिक्षकगण एवं कर्मचारी संगठनों ने शिक्षा के कर्णधारों से मांग की है अन्य जिलों की भांति शिक्षकों को शीघ्र क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिलाया जाए। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी आलोक खरे ने बताया कि बैठक मेरे आने से पूर्व कब से नहीं हुई यह में नहीं बता सकता लेकिन मैंने आकर देखा कि शिक्षकों के सीआर अपूर्ण है। उन्हें में पूर्ण करा रहा हूं पूर्ण होते ही लाभ दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-teachers-are-not-getting-the-benefit-of-promotion-the-meeting-has-not-been-done-for-one-and-a-half-years-063642-6850543.html

No comments:

Post a Comment