Sunday, March 15, 2020

खेत में दवा छिड़कते हुए गुटखा खाया तो दवा भी मुंह में गई, तबियत बिगड़ी


खेरवारा गांव में फसलों को चूहों से बचाने के लिए युवक कर रहा था दवा का छिड़काव

खेरवारा गांव में 27 वर्षीय युवक अपने खेत में फसलों को बचाने के लिए चूहा मार दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान दवा भी युवक के मुंह में चली गई जिसके चलते युवक को चक्कर आने लगे, कुछ देर बाद युवक उल्टियां होने लगी।

इसके बाद परिजनों ने तत्काल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया जिसे तत्काल परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर साजन मुरुगन के द्वारा युवक को वाटल इंजेक्शन लगाकर उल्टियां कराई। बता दें कि बरेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरवाड़ा निवासी तोप सिंह पिता कमल सिंह धाकड़ 27 वर्ष के खाने में कुछ जहरीला आ गया था जिसे परिजनों के द्वारा तत्काल सिविल अस्पताल बरेली लाया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया खेत में चूहा मार दवाई डाल रहा था।

इसी बीच राजश्री खाने के लिए जेब से राजश्री निकाला और खा लिया। इसके बाद बहुत तेज सिर दर्द और चक्कर आने लगे और स्थिति बिगड़ गई। जिसे परिजन तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आए जहां युवक का उपचार चल रहा है। डॉक्टर युवक का इलाज कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-sprinkling-medicine-in-the-field-eating-gutkha-the-medicine-also-went-in-the-mouth-health-deteriorated-063647-6850516.html

No comments:

Post a Comment