Sunday, March 15, 2020

आमने सामने बाइकें टकराईं, दो घायल


बेगमगंज | सड़क के गड्‌ढे में बाइक का पहिया न पहुुंचे इसी चक्कर में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे दोनों के चालक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्वदा प्रसाद निवासी मड़िया अपनी बाइक से बेगमगंज आए हुए थे।्र

वहीं पुराना बस स्टैंड पर सुंदर होटल के सामने एक बड़ा गड्‌ढा है जिसकी बांई तरफ हाथ ठेला खड़ा होने से उन्होंने दाएं तरफ से बाइक निकालना चाहा कि उनकी बाइक गड्‌ढे में न पहुंचे तभी विपरीत दिशा से महेश कुमार अपनी बाइक लेकर आ गए जिसके कारण दोनों चालकों की बाइकें आमने सामने टकरा जाने से बाइक सहित गिर गए। इससे दोनों के हाथ पैर में चोटें आने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-bike-collided-face-to-face-two-injured-063639-6850541.html

No comments:

Post a Comment