5वीं के लिए औपचारिक शिक्षा का प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं
किसी कारणवश पड़ाई छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए आठवीं और पांचवीं की प्राइवेट परीक्षा करवाई जा रही है। इस साल यह परीक्षा मध्यप्रदेश ओपन, मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी एलएल सुनारिया ने बताया कि कई विद्यार्थियों के कतिपय कारणों से शिक्षा की मुख्यधारा में जुड़े न रह पाने को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष से पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में प्रविष्ट होने का अवसर मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।
परीक्षा के लिए ये हैं मापदंड
इसके लिए 11 वर्ष की उम्र प्राप्त कर चुके विद्यार्थी पांचवीं और 14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के विद्यार्थी आठवीं की बोर्ड आधारित परीक्षा में स्वाध्यायी रूप से सम्मिलित हो सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च तक की जा सकती है। फार्म भरने के लिए निर्धारित शुल्क कियाेस्क के शुल्क को मिलाकर पांचवीं के लिए 300 रुपए और आठवीं के लिए 350 रुपए निर्धारित किया है। आवेदन करते समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज का नाम और दिनांक सहित फोटो, आधार एवं समग्र आईडी आवश्यक होंगे।
ये विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा
आठवीं के लिए पांचवीं उत्तीर्ण के पश्चात 2 वर्ष का अंतराल आवश्यक होगा। पांचवी के लिए औपचारिक शिक्षा का प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं रखा है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनारिया ने बताया आवेदन संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए भोपाल स्थित समाधान केंद्र के फोन नंबर 0755 - 2671066 पर संपर्क किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-now-11-year-old-children-will-be-able-to-give-fifth-board-examination-directly-14-years-and-fifth-pass-will-be-able-to-sit-in-eighth-examination-064023-6850791.html
No comments:
Post a Comment