Wednesday, March 18, 2020

बैठकें हुईं, लाखों रुपए की योजनाएं बनी फिर भी शहर के अधिकांश पार्क बदहाल


पार्कों पर दबंगों ने कब्जा, हरियाली भी गायब

नगर पालिका ने परिषद की कई बैठकें की। उनमें शहर के पार्कों को आबाद करने के लिए लाखों रुपए की योजना बनी। लेकिन योजना कागजों पर ही बनकर रह गई। हकीकत में पार्कों को आबाद करने का कोई काम पांच साल में हुआ नहीं। हालात यह है कि पार्कों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, पेड़ और हरियाली गायब है। मोहल्लों में पार्क गंदे पानी के तालाब बने हुए हैं।

गौरतलब है कि नगर पालिका ने शहर के पार्कों को फिर से आबाद करने के लिए लाखों रुपए खर्च किए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पार्क नहीं होने से बच्चे और वृद्ध लोग खेलने और घूमने के लिए परेशान हो रहे हैं। शहर के बाजारों में मौजूद पार्कों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उस जगह पर दबंग लोग अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं। शहर की कॉलोनियों के पार्क गंदे पानी से भरे हुए हैं लोगों ने नालियों का पानी पार्कों में छोड़ रखा है। शहर के अंदर एक भी ऐसा पार्क नहीं है जहां लोग शांति के कुछ पल बिता सकें।

किला के पास आजाद चंद्रशेखर पार्क पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पार्क में हरियाली देखने को नहीं मिलती है। दबंग पार्क के आसपास ठेले और गुमटी लगने से गंदगी फैल रही है। वहीं शाम के समय पार्क में शराबियों का जमावड़ा रहता है। इसी क्रम में शहर के इटावा रोड पर मौजूद जवाहर पार्क की स्थिति बहुत दयनीय है। पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लाइट और फव्वारे की व्यवस्था की गई थी। बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी थी लेकिन वर्तमान में बदहाल हो चुकी हैं। पार्क की सुरक्षा के लिए चारों तरफ बनाई गई दीवार टूट रही है। जिससे आवारा पशु भी अंदर तक घुस जाते हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 2 में नबादा बाग पार्क में नपा ने लाखों रुपए खर्च कर पार्क में कुर्सी, पेड़, झूले आदि लगवाए थे। लेकिन पार्क की देखरेख करने के लिए चौकीदार और माली नहीं होने से बदहाल हो रहा है। झूले, कुर्सी, पेड़ फव्वारा टूट चुके हैं। रात के समय असमाजिक तत्वों का
जमावड़ा रहता है।

नेहरू पार्क जो देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है, बच्चों ने यहां आना तक छोड़ दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news meetings were held plans for lakhs of rupees were made yet most of the parks in the city were in disarray


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-meetings-were-held-plans-for-lakhs-of-rupees-were-made-yet-most-of-the-parks-in-the-city-were-in-disarray-062612-6871081.html

No comments:

Post a Comment