कार्यक्रम... ओझा समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, खेली होली
भिंड | ओझा मैथिली समाज कल्याण समिति द्वारा कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक -दूसरे के माथे पर अबीर-गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही इस दौरान बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के जुड़ी हुई कई समस्याएं और मुद्दों पर विस्तार से पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। साथ ही भविष्य के लिए कई नई कार्ययोजनाएं तैयार की गई। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज ओझा, सचिव हरओत ओझा, कोषाध्यक्ष दिनेश ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन... जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ने किया सायलेंट वर्करों का सम्मान
समर्थन... सिंधिया के समर्थन में 11 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा
शिवपुरी | राम वन को गए इसलिए बन गए। क्या हम भगवान राम जैसी मर्यादा का पालन कर सकेंगे। यदि हमने भगवान राम की मर्यादा का पालन करना जीवन में शुरु कर दिया तो हम भी अपने को मर्यादा पुरुषोत्तम बना सकते हैं।और यदि शिष्य बनने की कला हममें आ गई तो फिर ईश्वर हमसे दूर नहीं।यह बात सिद्धबाबा भक्त मंडल द्वारा शहर के चित्रा वैष्णव देवी मंदिर परिसर चौकसे धर्मशाला में श्री मद भागवत कथा आयोजन के दौरान कथा व्यास पंडित पवन शास्त्री वृंदावन धाम ने कही। इस दौरान उन्होंने भगवान के वनवास का वृतांत का वर्णन किया।यह कथा 22 मार्च तक चलेगी और भंडारा 23 मार्च को आयोजित होगा।
शिवपुरी लगन निष्ठा से कार्य करने वाले साइलेंट वर्करों का जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा द्वारा उनके संबंधित विभाग कार्यालय पहुंचकर सम्मान किया गया। जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की अध्यक्षा प्रियंका शिवहरे ने बताया कि वह कार्यशील लोग जो कहीं ना कहीं शासकीय सेवा में रहते अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारी से निभाते है, ऐसे साइलेंट वर्करों का सम्मान करना जेसीआई ने हमें सिखाया है। इसी क्रम में जेसीआई के सेवा कार्यों के तहत मप्र विद्युत मण्डल के एई श्रीवास्तव के चाबीघर स्थित कार्यालय पहुंचकर यहां दो साइलेंट एमपीईबी लाइनमैन कर्मचारी भगवान लाल यादव एवं प्रेम सिंह यादव को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में मप्र विद्युत मण्डल के एई श्रीवास्तव एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे ने कहा कि यह कर्मचारी पूरे वर्ष भर साइलेंट वर्कर के रूप में समय-समय पर काम करते है इसलिए इनका सम्मान किया गया है ताकि अन्य कर्मचारी भी प्रोत्साहित हो सके। इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की नीलम शिवहरे, कुसुमलता राठौर, नीतू शिवहरे एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
भिंड | पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बुधवार को शहर के 11 लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देकर कांग्रेस छोड़ दी। गुरुवार को सभी कार्यकर्ता अपना इस्तीफा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल को सौंपेगे। बुधवार दोपहर को पूर्व युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल खुरासिया, सौरभ गुप्ता, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष इंदल सिंह गुर्जर, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री विक्की गुर्जर, कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता, सेवादल ब्लॉक महामंत्री गुलफाम पठान, अजीज खान, प्रदीप गुप्ता गोहद, अजय बाथम, आलोक बाथम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ दी। वहीं सभी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुरुवार दोपहर को हम लोग जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है bhanuprakash.shrivastava@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9926566701
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-story-i-went-to-ram-forest-so-i-would-learn-such-dignity-pawan-shastri-062616-6871084.html
No comments:
Post a Comment