Sunday, March 15, 2020

13 दिन बाद लौटी नाबालिग, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला किया दर्ज


पीड़िता का मामा और उसका दोस्त 29 फरवरी की रात मुंह में कपड़ा ठूंसकर घर से ले गए थे

धनाश्री से 29 फरवरी की रात करीब ढाई बजे एक नाबालिग गायब हो गई थी जो एक दिन पहले अपने घर पहुंची। नाबालिग के पिता ने बेटी के गायब होने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

घर पहुंची नाबालिग से पुलिस ने पूछताछ कर मेडिकल करवाया जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 1 मार्च की दरमियानी रात तकरीबन 2 बजे नाबालिग का पिता ईंट-भट्टे पर काम करने के लिए जाने काे तैयार हो रहा था इसी बीच उसने देखा कि घर में उसकी बेटी नहीं है।

आसपास तलाश करने पर नहीं मिली तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच कर रहे एसएस अली ने बताया कि पीड़िता के पिता के द्वारा 1 मार्च को थाना बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें नाबालिग के पिता के द्वारा बताया गया था कि घटना वाले दिन आरोपी संदिग्ध जितेंद्र अहिरवार के द्वारा बाइक से दिन में कई बार घर के सामने चक्कर लगाए गए थे।

वही लड़की के गायब होने में पीड़िता के पिता के द्वारा जितेंद्र अहिरवार निवासी बरेली द्वारा कहीं बाहर ले जाने की बात पुलिस को बताई थी।

घटना दिनांक से 13 दिन बाद नाबालिग बरेली थाने पहुंची जहां पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए नाबालिग ने बताया कि मेरे घर से मुझे मामा और एक अन्य मुंह में कपड़ा ठूंस कर बस स्टैंड बरेली ले गए। जहां से मुझे जितेंद्र अहिरवार भोपाल ले गया इसके बाद मुझे कुछ पता नहीं है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और बयानों के आधार पर आरोपी जितेंद्र अहिरवार सहित दो लोगों के खिलाफ धारा 376 डी के तहत प्रकरण कायम किया गया, आरोपियों की तलाश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-minor-returned-after-13-days-police-registered-a-case-of-rape-063635-6850540.html

No comments:

Post a Comment