बसई थाना क्षेत्र के बरधुवां गांव की घटना
बसई थाना क्षेत्र बरधुवां में रहने वाले 37 वर्षीय युवक की लाश गांव से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में उतराती मिली है। दोपहर 12 बजे गांव की महिलाएं कुएं पर पानी भरने गईं तो पानी में उतरा रही लाश को देखकर डरकर भागीं और परिजन को बताया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक युवक दो दिन से लापता था और परिजन दूसरे गांव में उसे ढूंढते फिर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
ग्राम बरधुवां निवासी केके उर्फ कृष्णकांत(37) पुत्र रामप्रकाश मिश्रा 16 मार्च को शाम सात बजे घर से बिना बताए चला गया था। दो दिन से परिजन उसको गांव, रिश्तेदारी व आसपास के गांव में तलाश कर रहे थे। बुधवार को दोपहर 12.32 गांव की महिलाएं गांव के नजदीक ही हरिराम तिवारी के कुएं पर पानी भरने गईं और जैसे ही बाल्टी कुएं में डाली तो सीधी नजर पानी में उतरा रही लाश पर पड़ी। चूंकि लाश उल्टी थी इसलिए महिलाएं पहचान नहीं सकीं और सीधे चिल्लाते हुए गांव में दौड़ लगा दी।
ग्रामीणों ने शव के कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की और खटिया डालकर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में ही वह बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
कृष्णकांत
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-dead-body-of-young-man-found-in-well-since-two-days-062552-6871281.html
No comments:
Post a Comment