देर रात तक चला कवि सम्मेलन, श्रोताओं ने लिया आनंद
विगत दिनों श्री रामलीला मैदान में प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी निराला साहित्य जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में होली के रंग कवियों के संग कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान धार से आई कवियित्री अनिता मुकाती ने प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कविता सुनाई। कवियित्री अनिता ने कहा जो मेरा था वह किसी ओर का हो गया, वफा की उम्मीद क्या करें यारों वह नेता हो गया जिस पर श्रोताओं ने तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम से पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शिवाजी पटेल सहकारी बैंक ने दीप जलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथि राजेंद्र पटेल, हिंदू समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, दिनेश बवेले, पवन अग्रवाल सहित समस्त हिंदू समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति द्वारा प्रतिवर्ष 2 छात्रों को पढ़ाई खर्च हेतु दी जाने वाली राशि 500-500 जगदीश विश्वकर्मा कक्षा ग्यारहवीं और विक्रम सिंह राजपूत कक्षा ग्यारहवीं को प्रदान की गई। इस अवसर पर कु. तनु गुप्ता शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा को 500 प्रोत्साहन राशि अलग से प्रदान की गई। अतिथियों ने भी अपनी तरफ से 500 और छात्रों को प्रदान किए। कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि प्रभु दयाल खरे गज्जे भैया और गोविंदा राठी ने किया।
इस दौरान सुदीप भोला जबलपुर, सुनहरी लाल वर्मा दिल्ली, लक्ष्मण नेपाली विदिशा इब्राहिम सागर धूलिया महाराष्ट्र और बुंदेली हास्य कवि सुनील तन्हा ने अपनी चुनिंदा रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया।
इस अवसर पर सुरेश विदुआ, प्रेम नारायण साहू, अवध नारायण सक्सेना महेंद्र भावसार, साहब सिंह धाकड़, गुलाब राजोरे आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में कविताओं का पाठ करते हुए कवि।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-someone-who-was-mine-became-someone-else-what-to-expect-for-loyalty-friends-he-became-a-leader-anita-mukati-063631-6850538.html
No comments:
Post a Comment