Sunday, March 15, 2020

कोरोना से बचने लोग लगा रहे मास्क, मेडिकल संचालक 3 रुपए का मास्क 20 में बेच रहे


स्वास्थ्य विभाग ने वायरस से बचाव के लिए मास्क उपयोग करने, हाथ बार-बार धोने की दी सलाह

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जनता को जागरूक करने के लिए सरकार के द्वारा तमाम कदम उठाए जा रहे हैं टीवी, अखबार और हर मोबाइल कॉलिंग में रिंगटोन में भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुझाव दिए जा रहे हैं, विभागीय अफसरों की सलाह पर नागरिक नगर में मास्क का उपयोग करने लगे हैं लेकिन इसका फायदा मेडिकल संचालक खूब उठा रहे हैं। 3 रुपए से लेकर 5 रुपए में मिलने वाला मास्क नगर के मेडिकलों पर इन दिनों 15 रुपए से लेकर 20 रुपए में मिल रहा है।

कई नागरिक तो इसको मजबूरी वश ले रहे हैं और कार्यस्थल पर मास्क लगाकर इसका काम कर रहे हैं तो कई महंगे हाेने के कारण नहीं ले रहे हैं। दरअसल परिवार में 10 सदस्य है तो 10 मास्क 200 रुपए के पड़ेंगे जबकि एक महीने पहले यह मास्क 30 रुपए में 10 आ जाते थे। नोवेल कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है। यही वजह है कि सरकार ने स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी सहित कई अन्य संस्थानों में भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। नागरिकों ने बताया कि कोरोना वायरस नगर में नहीं आया है लेकिन सुरक्षा जरूरी है इसलिए मास्क लगाना चाहिए लेकिन मेडिकल संचालक इसका फायदा उठाकर लोगों की जेब खाली करने में लगे हुए हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस काला बाजारी को बंदकर सस्ते दामों पर वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए अस्पताल से लेकर नगर में शिविर, सोशल मीडिया, और बैनर पोस्टरों के माध्यम से सलाह दी जा रही है। वहीं बाहर से आने जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है ताकि समय रहते उस पर नियंत्रण किया जा सके। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भी छुटटी स्थगित कर दी हैं।

यहां चारों और गंदगी, अफसरों का नहीं है ध्यान

नगर में संचालित होने वाले होटलों और चाट ठेलों पर उनके आसपास बड़ी मात्रा में गंदगी पसरी हुई है जिसके चलते इन ठेलों पर रखी खाद्य सामग्री समोसे कचोरी सहित अन्य सामान पर मक्खियां भिनक रही है। यही नहीं कई चाट ठेला व्यवसायी तो एक दिन पहले बचा सामान भी दोबारा गर्म करके ग्राहकों को बेच रहे हैं जिनके सेवन से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर नगर की सब्जी मंडी में सड़े गले फल बेरोकटोक बिक रहे हैं। यही नहीं मटन मार्केट में गंदगी के बीच ही मटन व्यापारियों के द्वारा व्यापार किया जा रहा है। साफ-सफाई न होने के कारण यहां पर अक्सर बदबू आती रहती है। भोपाल पिपरिया एवं उदयपुरा के साथ मुक्तिधाम के सामने फेंके जाने वाले कचरे से बड़ी ही दुर्गंध आती है। नगर परिषद और खाद्य विभाग के अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहें है यही वजह है कि चारों तरफ गंदगी का आलम बना हुआ है।

सरकार ने स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी सहित अन्य संस्थानों में भी अवकाश किया घोषित

भोपाल से ही महंगे आ रहे मास्क

मेडिकल संचालक अजय जैन, दिनेश बबेले ने बताया कि महंगे रेट पर मास्क बेचना उनकी मजबूरी बना हुआ है। क्योंकि इन दिनों मास्क की मांग ज्यादा है और भोपाल से भी मास्क आना बंद से हो गए हैं। वह भी महंगे दामों पर ही मास्क खरीद रहे हैं। जो मास्क उनको पहले 2 से 3 रुपए में पड़ता था वह अब हमको 13 से 15 रुपए में मिल रहा है। जिसके चलते वह भी मजबूरी में महंगे बेच रहे हैं। अभिषेक राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस बीमारी से बचाव के लिए इन दिनों मास्क की मांग बढ़ी हुई है। जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके चलते मास्क महंगे बिक रहे हैं।

अफसरों को दिए है निर्देश


बृजेंद्र रावत, एसडीएम बरेली

अस्पताल में कोरोना के डर से मास्क लगाकर उपचार करते हुए डाॅक्टर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news people are wearing masks to avoid corona medical operators are selling masks of 3 rupees for 20


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-people-are-wearing-masks-to-avoid-corona-medical-operators-are-selling-masks-of-3-rupees-for-20-063627-6850536.html

No comments:

Post a Comment