मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में ली गई बैठक में दिए निर्देश
नगरीय निकाय और पंचायतों के आम चुनाव के संदर्भ में आए चुनाव प्रेक्षक शैलेंद्र खरे ने कहा कि चुनाव आयोग चाहता है कि जिले का कोई पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रह जाए। सामान्य पात्र मतदाताओं के पंजीकरण कराने के साथ-साथ जिले में रहने वाले नए मतदाताओं, महिला मतदाताओं, नवीन बसाहटों के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, वंचित समूह तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित मतदाताओं एवं बिखरे हुए समूह के नाम विशेष कार्य योजना बनाकर शामिल किए जाएं।
राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं प्रेक्षक खरे ने कलेक्ट्रोरेट सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहा कि मतदान केंद्रों के युक्ति- युक्तिकरण एवं कंट्रोल टेबल सत्यापन का कार्य भी किया जाए। उन्होंने कहा कि परिसीमन एवं जनसंख्या के आधार पर दो मतदान केंद्रों को मिलाकर जनसंख्या 1500 की होती है तो एक मतदान केंद्र बनाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सीएमओ नगर पालिका व नगर परिषद सीएमओ विशेष रूप से देखे कि किसी मतदाता का नाम दो जगह शहर एवं गांव में तो नहीं जुड़ा है।
इन अधिकारियों की रही बैठक में उपस्थिति: सीईओ जिला पंचायत आईएस ठाकुर, अपर कलेक्टर अनिल कुमार चांदिल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन डीके शर्मा, एसडीएम भिंड इकबाल मोहम्मद, मेहगांव गणेश जायसवाल, गोहद आरए प्रजापति, लहार ओम नारायण सिंह, अटेर अभिषेक चौरसिया के अलावा नगर पालिका सीएमओ, जनपद सीईओ एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-the-observer-said-that-the-commission-wants-no-eligible-voter-to-be-exempted-from-the-list-062619-6871086.html
No comments:
Post a Comment