Thursday, March 5, 2020

होली को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा के इंतजाम


बरेली | रंगों का त्योहार होली और रंग पंचमी पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है ताकि नगर में रंगों का पर्व होली और रंगपंचमी शांति सौहार्द एवं सुरक्षा के बीच मनाई जा सके। त्योहार के दौरान उपद्रवियों के द्वारा किसी प्रकार का खलल पैदा न किया जा सके इसके लिए पुलिस ने उनसे सख्ती के साथ निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। एक-दो दिन के अंदर ही शांति समिति की बैठक का भी आयोजन होना है। इस रंग बिरंगे त्योहार को लेकर नगर में धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा कई आयोजन किए जाते हैं इसके अलावा नगर की साहित्यिक संस्था के द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दुकानदारों ने रंगों की दुकानें सजा ली हैं। लेकिन बाजारों में ग्राहकों की बड़ी कमी देखी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-police-made-security-arrangements-regarding-holi-064054-6787399.html

No comments:

Post a Comment