Sunday, March 15, 2020

पार्टी में पूर्व नपाध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट


मंडीदीप | नगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन का बेटा हर्षल जैन अपने कुछ दोस्तों के साथ रंगपंचमी की पार्टी मना रहा था इसी दौरान शराब के नशे में उसके अन्य साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो झगड़े में बदल गया इसकी शिकायत हर्षल ने औद्योगिक थाना सतलापुर में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। सतलापुर थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि हर्षल जैन अपने श्री गोल्ड पार्क में शनिवार रात 9ः30 बजे साथियों के साथ पार्टी मना रहा था, तभी किसी बात को लेकर उसका आबिद से विवाद हो गया। विवाद के बाद आबिद कुछ देर बाद अपने दो साथियों सगीर और विकास मिश्रा के साथ आया और उसने हर्षल राहुल, छोटेलाल एवं सुरेश के साथ लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिसमें इन चारों को चोटें आई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-former-leader39s-son-was-beaten-up-in-a-party-063654-6850520.html

No comments:

Post a Comment