वर्ष 2008 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने जब कुलियों को गैंगमैन बनाने की घोषणा की थी उस समय ग्वालियर स्टेशन पर 103 कुली थे। मेडिकल अनफिट होने के कारण 14 को छोड़कर बाकी सभी कुली गैंगमैन बना दिए गए। इस घोषणा के बाद कुली के काम से दूर भागने वाले युवाओं में कुली बनने की होड़ लग गई, लेकिन 2008 के बाद किसी को भी गैंगमैन नहीं बनाया गया। इसके बाद के वर्षों में कई रेल मंत्री आए, लेकिन किसी ने भी इस घोषणा पर अमल नहीं किया। इस सबंध में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एके सिंह से बात की तो उन्होंने मामला दिखवाने की बात कही।
अब उम्मीद ही नहीं है
2008 में लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे उस समय कुलियों को गैगमैेन बनाए जाने की योजना शुरू की गई। इसी आस में 2009 के बाद हम भी कुली बन गए, लेकिन वर्षों इंतजार के बाद ऐसा गैंगमैन नहीं बन सके हैं। इसी बीच अन्य सरकारी नौकरियों के लिए भी हम ओवरएज हो गए।
सुरेश किशोर मौर्य, बीएससी पासआउट कुली
ओवरएज हो गए
बीए करने के बाद पता चला कि कुलियों को सामान्य परीक्षा लेकर गैंगमैन बनाया जा रहा है तो हम प्रक्रिया पूरी कर ग्वालियर में कुली बन गए, लेकिन एक बार गैंगमैन बनाए जाने के बाद फिर यह योजना बंद हो गई। अगर ये योजना फिर शुरू हो जाए तो हम जैसे कई लोगों को फायदा मिलेगा।
दिनेश सिंह, बीए पासआउट कुली
मौका मिलना चाहिए
रेलवे बोर्ड कुलियों की सुविधाएं बढ़ाए तथा गैंगमैन या अन्य नौकरियों में प्राथमिकता दें। जो साथी योग्यता रखते हैं उन्हें अवसर मिलना चाहिए।
दीनदयाल, अध्यक्ष कुली यूनियन
}एक बैग फुटओवर से जाने पर 25 रुपए
}एक बैग प्लेटफाॅर्म से लाने-ले जाने पर 20 रुपए
}दो बैग के प्लेटफाॅर्म से लाने-ले जाने पर 40 रुपए
}ठेले पर सामान लाने ले जाने के 160 से 200 रुपए
आठवीं पास होना है जरूरी
कुली बनने के लिए आवेदक को आठवीं पास होना जरूरी है। फिजिकल टेस्ट में उसे तीन मिनिट में 30 किलो वजह सिर पर रखकर 100 मीटर की दौड़ पूरी करनी पड़ती है, साथ ही मेडिकल टेस्ट भी लिया जाता है। उसके बाद कुली का लाइसेंस बनाया जाता है।
स्टेशन पर यात्रियों का सामान उठाकर रेलवे में गैंगमैन बनने का सपना देख रहे ग्वालियर के 108 कुलियों को लालू यादव की घोषणा पूरी होने का इंतजार है। इनमें से कई कुली ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व डिप्लोमा होल्डर हैं। कई कुली तो ओवरएज होकर नौकरियों की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
_photocaption_ग्वालियर के 89 कुली बने थे गैंगमेन, उसके बाद किसी को नहीं मिला मौका*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-the-porter-overcoming-waiting-to-become-a-gangman-072139-6856323.html
No comments:
Post a Comment