भोपाल. राजधानी में गुरुवार को कोरोनावायरस से जुड़ेमामले सामने आए हैं। इस दौरान अस्पताल की लापरवाही भी देखने को मिली। पहला मामलेमें अस्पताल प्रबंधन ने ईराक से आई कोरोनावायरस संदिग्ध 90 साल की महिला को आइसोलेशन वॉर्ड की जगहअस्पातल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया। यहां महिला के जान पहचान वाले बिना किसी रोक टोक के उनसे मिलने आते रहे। वहीं एक अन्य मामले में अदालत में क्लर्क की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनके जांच सैंपल लिए गए।
पहला मामला: महिला की रिपोर्ट निगेटिव निकली; अस्पताल की लापरवाही आई सामने
ईराक के करबला से लौटी 90 साल की महिला को कोरोना का संदिग्ध मानकर जेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही यह है कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखने के बजाय प्राइवेट वार्ड में रखा गया था। यहां न सिर्फ उक्त महिला के परिजन उसके साथ मौजूद हैं बल्कि दूसरे लोग भी धड़ल्ले से आना-जाना कर रहे हैं, जबकि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखना चाहिए। हालांकि गनीमत यह रही कि गुरुवार को महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। विदेश यात्रा करके लौटने वाले लोगों कम से कम 14 दिन तक आइसोलेशन में रखना जरूरी है। जेपी अस्पताल में इस प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। महिला को जेपी अस्पताल की ओर से ट्रिपल प्लाई फेस मास्क उपलब्ध कराया गया। जेपी अस्पताल की सिविल सर्जन डाॅ. अल्का परगनिया के मुताबिक ईराक से लाैटी महिला में काेराेना के लक्षण नहीं मिले थे। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दूसरा मामला: क्लर्क की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
गुरुवार को अदालत के क्लर्क को जेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स भेज दिए गए हैं। जेपी अस्पताल प्रबंधन की मानें तो अदालत में एक बाबू की तबीयत खराब थी। पूछताछ के दौरान वे ठीक से टीम को कुछ बता नहीं पाए। हमें सूचना दी गई थी। इस पर टीम को भेज कर उन्हें यहां लाए और भर्ती किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जजों की टीम के साथ पूरे अदालत परिसर का निरीक्षण किया। कोर्ट के स्टॉफ को पहले ही मास्क दिए जा चुके है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/the-clerks-condition-in-the-court-deteriorated-made-him-isolated-woman-from-iraq-admitted-in-private-ward-instead-of-isolation-ward-127009921.html
No comments:
Post a Comment