Sunday, March 15, 2020

लंगूर प्रजाति के बंदर ने 6 को काटकर किया घायल, पकड़ने पहुंचा वन विभाग का अमला


नगर से दो किमी दूर ग्राम सिलराय में पिछले एक सप्ताह में करीब 6 लोगों को बंदर ने काट लिया। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से शरारती बंदर को पकड़ने की मांग की है। रंगपंचमी पर 11 वर्षीय बालिका को बंदर ने काटा। सूचना पर रविवार सुबह डिप्टी रेंजर एचएस सिसौदिया गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने देर तक बंदर को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बंदर नहीं मिलने पर वनकर्मी वापस लौट आए।

ग्रामीणों ने बताया लंगूर प्रजाति वाला बड़ा बंदर है। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों से कहा कि वह बंदर गांव में जिस समय भी दिखे वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ेगी। सचिव राकेश टटवारे, संजय खांडे, रजत वर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया गांव में एक सप्ताह से शरारती बंदर उत्पात मचाने के साथ लोगों को काटकर घायल कर रहा है। गर्भवती महिला को भी बंदर ने काट लिया था। महिला को रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। बंदर लोगों को नुकसान पहुंचाने के साथ छोटे बच्चों के लिए भी परेशानी बना हुआ है। बंदरों की शरारत को देखकर अभिभावक बच्चों को घरों की छतों पर भेजने से कतराने लगे हैं। बंदर छतों पर सूख रहे कपड़े व घर के जरूरी सामान को नुकसान पहुंचा रहा है।

ग्रामीणों से जानकारी लेते वन विभाग के अफसर।

बंदर की शरारत को देखकर अभिभावक बच्चों को नहीं भेज रहे घर की छत पर

इन जानवरों के काटने से खतरा

कई लोग कुत्ता काटने पर रेबीज के फैलने का खतरा मानकर इलाज करवाते हैं। अन्य जानवरों के काटने या नाखून लगने पर अनदेखी कर देते हैं। यह आगे जाकर खतरे का कारण बन जाते हैं। डॉक्टरों ने बताया कुत्ते, बंदर, बिल्ली, सियार, नेवला व घोड़े में भी रेबीज पाया जाता है। इनके काटने या नाखून लगने से खून निकलने पर मरीज को डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। उसका उचित उपचार कराना चाहिए। बच्चों में इस पर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। जानवरों के काटने या नाखून लगने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना चाहिए। यह इंजेक्शन एक के बाद तीसरे व सातवें दिन लगाया जाता है। मरीज को एक बार में सिर्फ 10 एमएल दवा दी जाती है। दोनों हाथों में ये इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इससे रेबीज होने का खतरा कम हो जाता है। यह टीके शासकीय अस्पताल में नि:शुल्क लगाए जाते हैं।

वापस लगाएंगे पिंजरा, पकड़ने का कर रहे प्रयास


-एचएस सिसौदिया, डिप्टी रेंजर, वन विभाग, बड़वाह

लंगूर प्रजाति के बंदर ने इन लोगों को काटकर किया घायल

सिरलाय निवासी दीपक ने बताया उनकी प|ी बसंती घर के आंगन में बैठी थी। अचानक बंदर ने पैर पर काट लिया। उसे शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां रेबीज का इंजेक्शन लगाया। नानाजी बसंत खांडे के यहां 11 वर्षीय हर्षिता वर्मा रंगपंचमी के दिन दोपहर में बच्चों के साथ आंगन में खेल रही थी। उस दौरान बंदर ने उसे काट लिया। बालिका को 6 टांके आए हैं। योगेश वर्मा ने बताया प|ी संगीता छत पर सूख रही मिर्ची को उठा रही थी। पीछे से आकर अचानक बंदर ने काट लिया। महिला को 8 टांके आए हैं। इसी तरह आशा मंसोरे व अन्य लोगों को बंदर ने जख्मी किया है।

एक ही पिंजरे के भरोसे वन विभाग, सिरलाय छोड़ बलवाड़ा भेजा पिंजरा

वन विभाग के बड़वाह रेंज में मात्र एक ही पिंजरा है। सिरलाय के लोगों ने जब बंदर के उत्पात मचाने की सूचना दी तो वन विभाग के कर्मचारियों ने पीएचई विभाग के पास पिंजरा लगाया था। इसमें अन्य दो बंदर तो फंस गए लेकिन उत्पात मचाने वाला बंदर अभी तक पकड़ में नहीं आया है। रविवार सुबह बलवाड़ा में बंदर के उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर उस पिंजरे को उठाकर बलवाड़ा भेज दिया गया। अब ऐसे में सिरलाय में लोगों को बंदर आने की सूचना देने की बात कही गई है। पूरे रेंज में एक ही पिंजरा होने से यह समस्या आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news monkey of langur species bites 6 injured


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-monkey-of-langur-species-bites-6-injured-063624-6850905.html

No comments:

Post a Comment