मुलताई| छिंदवाड़ा हाईवे पर मंगलवार को चिखलीकला बस स्टैंड पर बाइक से गिरकर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। चमन सिंह रघुवंशी के बस स्टैंड की ओर जाते समय बाइक अनियंत्रित हाेकर हाईवे पर गिर गई इससे वह घायल हाे गए। सूचना पर टोल प्लाजा से डॉ. कमलेश रघुवंशी और छोटे सिंह रघुवंशी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चमन सिंह को हाथ, पैर में चोटें आई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-uncontrolled-hacker-fell-on-chhindwara-highway-villagers-injured-063017-6865387.html
No comments:
Post a Comment