Sunday, March 15, 2020

अपने धन और समय का उपयोग जनकल्याण में करें : डॉ. कैलाश वर्मा


समयदान और अंशदान आज के युग की मांग है। हम अपनेेे समय और धन को जनकल्याण में लगाएं। यह बात गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा ने रविवार को आयोजित विचारगोष्ठी में कहीं। साथ ही उन्होंने समन्वय समिति के दायित्व और कर्तव्यों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वय समिति का गठन भी किया। इसमें गुलाबराव सराटकर को ब्लॉक समन्वयक, देवेन्द्र साहू, राधेश्याम नरवरे को सह समन्वयक बनाया। आशीष पटैया को ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ प्रभारी मनोनीत किया। इस तरह 21 सदस्यों की समिति गठित की। जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे ने बताया कि गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान का प्रशिक्षण 22 मार्च को गायत्री प्रज्ञापीठ बैतूल बाजार में होगा। गायत्री शक्तिपीठ के रोशनलाल पटैया ने आदर्श शक्तिपीठ बनाने का संकल्प लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-use-your-money-and-time-in-public-welfare-dr-kailash-verma-064026-6850793.html

No comments:

Post a Comment