21 सितंबर से धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम कर सकेंगे। लेकिन इसमें 100 लोगों को मौजूद रहने की मंजूरी होगी। जिसमें सोशल डिस्टेंस और मास्क के साथ सैनिटाइजर के इंतजाम करना जरुरी होंगे।
अन्यथा की स्थित में जारी गाइडलाइन में कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। अनलॉक-4 की गाइडलाइन केंद्र सरकार के द्वारा जारी कर दी गई है।
इस पर प्रदेश के गृह मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने 21 सितंबर से लागू होने वाली गाइडलाइन जारी की। इसमें बताया कि कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए पुख्ता प्रबंध करते हुए 21 सितंबर के बाद कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
गाइडलाइन का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की जाने वाली एसओपी के बाद 21 सितंबर से अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक, खेल-कूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इसमें फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के इंतजाम करना जरूरी होगा।
30 तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद: उच्च शिक्षा विभाग गृह मंत्रालय की सहमति से शोधार्थियों और तकनीकी और व्यावसायिक कार्यक्रमों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को कोविड-19 की गाइडलाइन्स अनुसार अनुमति प्रदान कर सकेगा।
30 सितंबर तक स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। इनमें नियमित संचालित होने वाली गतिविधियों का आयोजन भी नहीं हो सकेगा।
राज्य में कहीं भी आ जा सकेंगे: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये माइक्रो लेवल पर कंटेनमेंट जोन को चिह्नांकित कर सकेंगे।
जिला कलेक्टरों को इन जोन्स को वेबसाइट पर अधिसूचित करना होगा। राज्य में कहीं भी आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। आने-जाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति, अनुमोदन या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी।
स्कूलों में बुलाया जा सकेगा 50 फीसदी स्टाफ
21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग की गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। स्कूलों में 50 प्रतिशत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को बुलाया जा सकेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पालकों की सहमति से स्कूलों में शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आ सकेंगे। राष्ट्रीय संस्थानों और इससे पंजीकृत संस्थानों में लघु कौशल शिक्षण की अनुमति रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/religious-political-programs-will-start-in-the-district-from-21-127687194.html
No comments:
Post a Comment