डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गयी कि 28 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले उपयंत्री को सहायक यंत्री का पदनाम दिया जाए, ताकि सम्मानजनक पद पाकर सेवानिवृत्त हो सके। प्रदेश में 2006 से संविदा भर्ती का प्रचलन है।
यह भी मांग की है कि हमारे उपयंत्री साथी सेवानिवृत्ति होने तक विभिन्न तकनीकी कारणों से पदोन्नति से वंचित रहते हैं। लंबे समय से न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते पदोन्नति भी नहीं हो रही है।
20 वर्ष का सेवाकाल होने पर सहायक यंत्री का एवं 28 वर्ष का सेवाकाल पर कार्य पालन यंत्री का वेतनमान प्राप्त हो पाता है। साथ में निचले पदों पर नियमित स्थापना में कार्यरत डिप्लोमाधारी कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु पांच प्रतिशत कोटा निर्धारित है। जब तक पदोन्नति का निराकरण नहीं होता है। तब तक उन्हें उपयंत्री पद का पदभार ग्रहण करने संबंधित आदेश प्रसारित किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/the-deputy-engineer-who-has-completed-28-years-of-service-should-be-given-the-designation-of-assistant-engineer-127687196.html
No comments:
Post a Comment