प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत अनुमोदित स्ट्रीट वेंडरों के प्रकरणों में सभी बैंकर्स प्रकरण स्वीकृति करते हुए, वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों एवं बैंकर्स की बैठक में दिये।
उन्होंने नगरीय निकाय वार प्रेषित प्रकरणों तथा बैंकवार स्वीकृत एवं वितरण प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैंकर्स को स्ट्रीट वेंडरों के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए वितरण करने तथा दुग्ध संघ के गोपालकों के केण्सीण्सीण् बनाने के कार्य को भी गति देने के निर्देश दिये।
बैठक में पीओ डूडा ने बताया कि जिले में 5344 वेंडरों का अनुमोदित किया गया है।
इनमें से 2895 बैंकों को प्रेषित किये गये हैं तथा बैंकों द्वारा 1221 प्रकरण स्वीकृत कर 413 वेंडरों को वितरण कर दिया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. ओपी गौर ने बताया कि जिले दुग्ध पालकों के केसीसी के लिये 8027 आवेदन जमा कराये गये है इनमें 517 केसीसी बनाये गये हैं।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी शहरी विकास अधिकरण आरपी नायक, बैंकर्स आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/take-action-for-acceptance-in-the-cases-of-street-vendors-collector-127687189.html
No comments:
Post a Comment