Monday, September 28, 2020

श्रद्धा निधि व सुख निधि की राशि दीपावली के पहले मिलेगी

विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्या., रतलाम की 30 वीं वार्षिक साधारण सभा पावर हाउस प्रांगण स्थित श्रम कल्याण केंद्र में अध्यक्ष संजय कुमार वोहरा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के दौरान 2018-19 के अंकेक्षित आय व्यय सचिव नरेश गहलोत, लाभ हानि पत्रक कोषाध्यक्ष श्यामलाल विजयवर्गीय, बैलेंस शीट उपाध्यक्ष अंतिम बाला बिंदल तथा 2020-21 का अनुमानित बजट का वाचन संचालक जमील खान द्वारा कर उपस्थित संस्था सदस्यों से स्वीकृति प्राप्त की। 2018-19 का ऑडिट नोट संस्था अध्यक्ष संजय कुमार वोहरा द्वारा सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत कर ध्वनि मत से पारित कर संस्था के शुद्ध लाभ 15,77,751.46 पर शेयर के 14 फीसदी लाभांश की घोषणा की।

साथ ही घोषणा की कि संस्था द्वारा परिवार सुख निधि तथा श्रद्धा निधि की राशि का भुगतान दीपावली के पूर्व सदस्यों को किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि संचालक मंडल तथा संस्था सदस्यों पर कालातीत ऋण निरंक है। फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव तथा संस्था के पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत उपाध्याय, एसपी पाराशर, पूर्व संचालक तथा वृत फेडरेशन के अध्यक्ष केके दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार संचालक चेतन माल ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान एवं दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के साथ सभा का समापन हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साधारण सभा को संबोधित करती महिला सदस्य।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/amount-of-shraddha-nidhi-and-sukh-nidhi-will-be-received-before-deepawali-127763056.html

No comments:

Post a Comment