Friday, September 25, 2020

पं. उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का किया आग्रह, मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया

गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से पंडित उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। इसके बाद दीपक पटेल ने तीन गांवों में विधायक निधि से प्रदत्त राशि के निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम टोकी पुनर्वास मे हरिजन समाज के 4 लाख रुपए लागत के मांगलिक भवन, ग्राम करोली मे 4 लाख रुपये लागत के राजपूत समाज के मांगलिक भवन का तथा ग्राम बावडिया मे 5 लाख रुपये की लागत के गुर्जर समाज के मांगलिक भवनों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में इंदर सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्रीराम दोगाया गूंजली, जनपद सदस्य जयपाल सिसोदिया, राजेन्द्र निकुम, संजय चौहान बखरगांव, वासुदेव पटेल मौजूद थे। संचालन शिवपालसिंह सोलंकी ने किया। आभार वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Urged to follow the ideals of Pt. Upadhyay, performed Bhoomi Pujan of Manglik Bhavan


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/urged-to-follow-the-ideals-of-pt-upadhyay-performed-bhoomi-pujan-of-manglik-bhavan-127754636.html

No comments:

Post a Comment